UP: This official is close to the 'tax mafia' and unfit for the job.

– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य कर विभाग के क्लास वन अधिकारियों को ग्रेडिंग देते हुए प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज द्वारा की गई टिप्पणियों से विभाग में खलबली है। डिप्टी कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर रैंक के कई अधिकारियों की गोपनीय प्रविष्टि में उन्होंने यहां तक लिख दिया कि ये अधिकारी टैक्स माफिया के करीबी हैं और सरकारी नौकरी के लायक नहीं है। 200 अधिकारियों को फेल करने के साथ ही देवराज ने राज्य कर आयुक्त की रिपोर्ट को भी खारिज कर दिया।


आगरा के एडीश्नल कमिश्नर ग्रेड-2 रहे अंजनी अग्रवाल को रिपोर्टिंग और रिव्यूइंग अधिकारियों ने 10 में से 8.63 अंक दिए थे लेकिन प्रमुख सचिव एम देवराज ने उन्हें 5.50 अंक देते हुए लिखा कि उन्हें उनकी वास्तविक क्षमता से अधिक आंका गया है। वे बहुत जानकार हैं, लेकिन मैंने उन्हें प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) कार्यों में पूरी तरह से कमजोर पाया है। यहां तक कि जब मैंने उन्हें कर चोरी में शामिल वाहनों की जानकारी दी, तब भी वे कुछ खास नहीं कर पाए। अंजनी कुमार अग्रवाल ने अपने मातहत चंद्रकांत रल्हन को 8.07 अंक दिए। कमिश्नर ने भी लगभग इतने ही नंबर दिए लेकिन प्रमुख सचिव ने उनकी सत्यनिष्ठा को संदिग्ध बताते हुए 3.7 नंबर दिए।

नोएडा में तैनात रहीं डिप्टी कमिश्नर लज्जा पांडेय के अंक 8 में से काटकर 1.5 देने के साथ ही उनकी भी सत्यनिष्ठा संदिग्ध करार दी गई। आगरा में ही तैनात डिप्टी कमिश्नर रैंक के एक अधिकारी को तो 9 अंक मिले लेकिन प्रमुख सचिव ने केवल 1 अंक देते हुए लिखा कि लोहे के टैक्स माफिया से अधिकारी के करीबी संबंध हैं। ये अफसर तो सरकारी नौकरी करने के लायक ही नहीं है।

अधिकारी कोर्ट जाने की तैयारी में: जीएसटी आफिसर्स एसोसिएशन ने कहा कि यदि सत्यनिष्ठा पहले से संदिग्ध थी तो प्रमुख सचिव ने पहले ही कार्रवाई क्यों नहीं की। कारण बताओ नोटिस क्यों नहीं दिया। वहीं संयुक्त मंच ने उदाहरण दिया कि लखनऊ के एक खंड के आठ अधिकारी एक ही काम कर रहे थे। फिर भी सात को 10 में से 8-9 अंक और एक को केवल 1 अंक दिया गया। इस बीच ‘बेईमान करार दिए गए’ अधिकारी कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। हालांकि इस मुद्दे पर विभाग दो हिस्सों में बंट गया है।



Source link