मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें उद्योग और समाज कल्याण समेत कई विभागों के कई दर्जन प्रस्ताव पास होने की संभावना है। सभी संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव से पूरी तैयारी से आने के लिए कहा गया है।


Trending Videos



आईएएस रजनीश चंद्र ने मांगा वीआरएस


यूपी काडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी रजनीश चंद्र ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया है। उन्होंने 30 अप्रैल 2026 से निजी कारणों के आधार पर वीआरएस देने की मांग की है। वे वर्तमान में विशेष सचिव, ग्राम्य विकास के पद पर तैनात हैं। रजनीश चंद्र का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक शेष है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, उनका आवेदन पत्र केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *