उत्तर प्रदेश में रात में पारे का गिरना जारी है। शुक्रवार को कानपुर शहर में रात का पारा लुढ़ककर 4.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। वहीं इटावा और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम पारा 5.4 डिग्री तक आ गिरा। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से प्रदेश में हवाओं का रुख फिर से बदलेगा। यह हवाएं अरब सागर से नमी लेकर आएंगी। इसके असर से यूपी में दोबारा पारे में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलने से इन नमीयुक्त हवाओं के असर से अगले तीन चार दिनों में रात के पारे में 3 से 4 डिग्री की तात्कालिक बढ़त देखने को मिलेगी। कोहरा हल्के से मध्यम ही रहेगा, कहीं घने कोहरे का अलर्ट नहीं है।

उत्तर पश्चिमी हवाओं की निरंतरता बने रहने, उत्तर ध्रुवीय हवाओं और जेट स्ट्रीम के नीचे आने से ठंड बढ़ी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान भी कम रहा है। 24 घंटे में दिन का पारा 1.8 डिग्री नीचे आया था। धूप नरम रही और सारा दिन हल्की धुंध रही। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *