{“_id”:”6ae2c4e1144e59b7f00ffd49″,”slug”:”up-housing-development-council-will-build-houses-in-lucknow-after-20-years-94-houses-will-be-built-in-the-fi-2026-10-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: लखनऊ में 20 साल बाद मकान बनाएगा आवास विकास परिषद, अवध विहार योजना में पहले चरण में बनेंगे 94 घर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रतीकात्मक फोटो।
– फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
आवास विकास परिषद करीब 20 साल बाद फिर से मकान बनाएगा। ये मकान सुल्तानपुर रोड पर शहीद पथ स्थित अवध विहार योजना में बनाए जाएंगे। परिषद ने रेरा से मंजूरी के लिए आवेदन भी कर दिया है। रायबरेली रोड पर 20 साल पहले आई वृंदावन योजना में परिषद ने आखिरी बार मकान बनाए थे।
परिषद की अवध विहार योजना करीब 15 साल पहले आई थी। उस समय परिषद ने योजना में भागीरथी, अलकनंदा, मंदाकिनी और नंदिनी नामक बहुमंजिला आवासीय योजनाएं शुरू की थीं। भूमि बैंक की कमी के कारण मकान या प्लॉट की योजना नहीं लाई गई थी। हालांकि फ्लैटों की डिमांड न होने के कारण इन योजनाओं के करीब तीन हजार फ्लैट कई साल तक खाली रहे जिन्हें परिषद को छूट देकर बेचना पड़ा।
हालांकि, भूखंडों की मांग बनी रही। परिषद ने पुरानी योजनाओं में खाली मकान और प्लॉट लॉटरी के बजाय नीलामी से बेचे, जिससे उसे दो गुना तक अधिक पैसा मिला। मांग को देखते हुए परिषद ने अब मकान और प्लॉट आवंटित करने पर काम शुरू किया है।

