रोजगार और नौकरी से वंचित प्रदेश के युवाओं को रोजगार पाने का बढ़ा अवसर मिलने जा रहा है। 9 जनवरी से लखनऊ सहित पांच मंडलों में रोजगार की बहार बहेगी। प्रत्येक मंडलों में करीब 100 कंपनियों में 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वंय रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

कौशल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर में 9 जनवरी को मेगा रोजगार मेले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे। 6 फरवरी तक प्रत्येक पांच मंडलों में प्रस्तावित मेगा रोजगार मेले में आस-पास के जिलों के युवाओं को स्थानीय स्तर के साथ ही देश व प्रदेश में रोजगार पाने का सुनहरा मौका मिलेगा।

अलीगंज राजकीय आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग के साथ- साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्तक तक योग्यता रखने वाले युवाओं को उनकी कौशल क्षमता के आधार पर नौकरी मिलेगी। देश की नामी टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, होंडा, बजाज, पेटीएम व अन्य नामी कंपनियों में करीब 30 हजार रुपये तक वेतन पर नौकरी मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *