{“_id”:”6991d8a58861266fb80b0ef6″,”slug”:”up-assembly-to-discuss-budget-from-monday-house-expected-to-be-chaotic-cm-to-respond-on-this-day-2026-02-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: विधानसभा में बजट पर चर्चा आज से, सदन के हंगामेदार रहने की उम्मीद; सीएम इस दिन देंगे जवाब”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
UP Assembly: यूपी विधानसभा में सोमवार से बजट पर चर्चा शुरू होगी। मालूम हो कि 12 फरवरी को प्रदेश सरकार का बजट पेश हुआ था।
सोमवार से बजट सत्र पर होगी चर्चा। – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
विधानमंडल के बजट सत्र के तहत सोमवार से वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहले विधायकों को बजट पर बोलने का मौका देंगे। शुक्रवार तक होने वाली इस चर्चा का अंत दलीय नेताओं, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन से होगा। ऐसा अनुमान है कि सीएम अंतिम दिन इस चर्चा पर अपना जवाब देंगे। इसके बाद बजट अनुदानों की मांगों पर विचार और मतदान होगा। अंतिम दिन शुक्रवार को सदन में बजट को पारित कराया जाएगा। बता दें कि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बीती 11 फरवरी को विधानसभा में 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया था।