ट्रेनों का संचालन बेहतर करने के उद्देश्य से तीन दिसंबर को रेलवे प्रशासन लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर आठ घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। इसके चलते अमौसी–मानकनगर स्टेशन एवं जैतीपुर–हरौनी सेक्शन के बीच पटरियों को अपग्रेड किया जाएगा।

Trending Videos



सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि सुबह 9:25 से शाम 5:25 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते तीन दिसंबर को झांसी लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी (11109/10) और झांसी लखनऊ पैसेंजर (51813/14) का संचालन निरस्त रहेगा। वहीं, नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस (12003/04), पुणे लखनऊ एक्सप्रेस (12103), पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) बदले हुए रूट उन्नाव, माखी, बालामऊ होकर लखनऊ आएगी। एलटीटी प्रतापगढ़ उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12173) लखनऊ नहीं आएगी। आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (12180), जयपुर गोमतीनगर एक्सप्रेस (19715) उन्नाव, माखी, बालामऊ, आलमनगर, लखनऊ के रास्ते गोमतीनगर पहुंचेगी। ये ट्रेनें ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशन पर नहीं रुकेगी। गोरखपुर-चर्लपल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12589) ऐशबाग, लखनऊ, आलमनगर, बालामऊ, माखी, उन्नाव के रास्ते कानपुर जाएगी। बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस (11124) भी आलमनगर, बालामऊ, माखी, उन्नाव के रास्ते चलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *