सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में बड़ा दावा करते हुए कहा कि एसआईआर में प्रदेश के चार करोड़ मतदाता कम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाइए। उन्होंने कहा कि यूपी की जनसंख्या 26 करोड़ है। 65% के करीब इनमें पात्र मतदाता होने चाहिए। इस लिहाज से यह संख्या 16 करोड़ होती है। जनवरी 2025 की मतदाता सूची में 15.44 करोड़ नाम थे। एक जनवरी 2026 तक 18 साल का होने वाले युवा भी मतदाता बन सकते हैं। ऐसे में संख्या बढ़नी चाहिए थी, लेकिन घट गई है। 

Trending Videos

सीएम योगी ने कहा, जो ड्राफ्ट सूची की नकल आई है उसमें 12 करोड़ मतदाता हैं। 4 करोड़ मतदाता मिसिंग हैं। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा, ये मतदाता हमारे विरोधी नहीं हैं। इनमें से 80-90% भाजपा के मतदाता हैं। इनका नाम जुड़वाइए। ड्राफ्ट सूची की नकल निकलवाइए। उससे मिलान करिए। हर बूथ पर 200-250 परिवार हैं। आसानी से मिलान हो सकता है। अभी 12 दिन बचे हैं। जो भी उपयुक्त फॉर्म हों वह फॉर्म भरवाएं। कहा, चुनाव बूथ पर जीता जाता है। हर बूथ से गलत नाम की आपत्ति जानी चाहिए। किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए और अपात्र का नाम जुड़ना नहीं चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *