मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए आगामी 27 फरवरी तक सभी बूथों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। उनके पास फॉर्म 6, 7 और 8 के साथ ड्राफ्ट मतदाता सूची, मतदाता सूची से काटे गए नामों की सूची, वर्ष 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा वोटर असिस्टेंट बूथ भी स्थापित किए जाएंगे। मतदाता अपने बूथ पर जाकर मैपिंग का कार्य भी करा सकेंगे। यह जानकारी मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने दी।

Trending Videos



उन्होंने बताया कि आगामी 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराकर उनका निस्तारण किया जाएगा। जिन मतदाताओं की मैपिंग का कार्य अभी नहीं हो सका है, उन्हें नोटिस भेजकर अभिलेखीय साक्ष्य मांगे जा रहे हैं। वहीं 6 फरवरी से 27 फरवरी तक नोटिस चरण में सुनवाई व सत्यापन के साथ दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा तथा 6 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वह अपना मोबाइल नंबर इपिक नंबर के साथ लिंक करा लें। वहीं दूसरी ओर उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं ने भारतीयों से शादी की है, उन्हें मतदाता बनने के लिए भारतीय नागरिकता लेनी होगी। इसके बाद ही वह मतदाता बनने के लिए आवदेन कर सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *