हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में धुरंधर, द रीवेंज फिल्म के खिलाफ एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में फिल्म के निर्माता-निर्देशक आदित्य धर को भी प्रतिवादी बनाया गया है।
हालांकि, न्यायालय ने याचिका के साथ पर्याप्त सामग्री न दाखिल किए जाने पर, इसकी सुनवायी की अगली तिथि 28 अप्रैल को निर्धारित कर दी है।
न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ नेयह आदेश कयामती संस्था की अध्यक्ष साइमा खान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर दिया है।
न्यायालय ने याची पक्ष को याचिका के समर्थन में अन्य सामग्रियाँ दाखिल करने की अनुमति दी है। मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।
