होली पर लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम 28 फरवरी से नौ मार्च तक अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसको लेकर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। बस अड्डों पर अधिकारियों की ड्यूटी 24घंटे शिफ्ट वार रहेगी। बस चलाने वालों को निगम प्रोत्साहन राशि भी देगा। इसको लेकर निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से आदेश जारी जारी किया गया है। निगम करीब 500 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी में है।

प्रबंध निदेशक की ओर से जारी आदेश में शहर में चारबाग, कैसरबाग, आलमबाग और अवध बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अधिकारियों की कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाने को कहा है ताकि बस अड्डों पर 24घंटे यात्री सुविधाओं और बसों के संचालन पर प्रभावी नजर रखी जा सके।

 निगम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शहर के सभी बस अड्डों से रोज करीब एक हजार बसों का संचालन होता है। जिसको बढ़ाकर करीब डेढ़ हजार किए जाने की तैयारी है। इस तरह करीब 500 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इनमें करीब साढ़े तीन सौ सड़कों पर चलेंगी और करीब डेढ़ सौ रिजर्व में रखी जाएंगी। ताकि यदि कहीं पर यात्रियों की संख्या अधिक हो या बस खराब हो जाएगी तो तत्काल दूसरी बस भेजी जा सके। जिससे होली के त्योहार पर यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *