विस्तार
यूपी में दिन बीतने के साथ ही मानसून की विदाई के दिन नजदीक आ रहे हैं। अगले चार-पांच दिनों में पश्चिमी भारत से मानसून के लौटने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश में अभी एक हफ्ते तक इसका असर रहेगा। इस कारण गर्मी से राहत भी मिलती रहेगी। इसकी बानगी है लखनऊ में चल रही पुरवा हवा से शनिवार को लोगों ने राहत महसूस की। बादल आते और जाते रहे।
आंचिलक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, एक सप्ताह तक मानसून के असर के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूप की तल्खी कम परेशान करेगी।
ये भी पढ़ें – राम मंदिर निर्माण: सोने-चांदी से चमकेगा रामलला के गर्भगृह का मुख्य द्वार, 15 दिसंबर तक हो जाएगा भूतल का काम
ये भी पढ़ें – नव्य अयोध्या: राम की पैड़ी की तर्ज पर बनेगी चार किलोमीटर लंबी नहर, आईआईटी रुड़की बना रही महायोजना
दरअसल पुरवा हवा भी चल रही है और दक्षिणी बिहार पर एक सिस्टम सक्रिय है जो पूर्वी उत्तर प्रदेश को राहत पहुंचा रहा है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, बागपत, बरेली व आसपास के तराई वाले इलाकों को छोड़ दें तो वहां मौसम खुलने लगेगा। छिटपुट बूंदे भिगोती रहेंगी, और कहीं-कहीं गरज-चमक का असर दिखेगा।
