Wrong question in SI exam: यूपीएसआई परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न पर विवाद हो गया। यह विवाद एक जाति को लेकर हुआ है।

यूपी एसआई परीक्षा।
– फोटो : अमर उजाला।
{“_id”:”69b56549648f1308350a9970″,”slug”:”up-si-exam-pandit-option-in-answer-to-question-changes-as-per-the-occasion-sparks-uproar-on-social-media-2026-03-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी एसआई परीक्षा: अवसर के अनुसार बदल जाने वाले के उत्तर में ‘पंडित’ शब्द का विकल्प, सोशल मीडिया पर हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

यूपी एसआई परीक्षा।
– फोटो : अमर उजाला।
यूपी एसआई परीक्षा के पहले दिन एक प्रश्न ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर रखा है। दरअसल एक प्रश्न के उत्तर में एक जाति को शामिल कर दिया गया है। परीक्षा में पूछे गए इस प्रश्न में अवसर के अनुसार बदलने वाला’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन करना था। इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे। इसमें चार विकल्पों में पहला है सदाचारी, दूसरा पंडित, तीसरा अवसरवादी और चौथा निष्कपट। तीन विकल्प तो किसी व्यक्ति के गुण या अवगुण के होते हैं लेकिन एक विकल्प एक जाति से जुड़ा हुआ था। इस प्रश्न पत्र के बाहर आते ही यह तेजी से वायरल हुआ।