UP cabinet: 900 aided secondary Sanskrit schools in the state will change from Rs 100 crore

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों की सूरत बदलने में लगी सरकार ने 100 करोड़ से 900 एडेड माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों की दशा बदलने पर मुहर लगाई है। कैबिनेट ने इन विद्यालयों में जीणोऱ्द्धार, मरम्मत, पुर्ननिर्माण, निर्माण व अवस्थापना सुविधाओं के लिए 50-50 के स्थान पर 95-05 फीसदी राशि देने का निर्णय लिया है।

शासन के इस निर्णय से संस्कृत विद्यालयों की सूरत बदलने में काफी सहयोग मिलेगा और पठन-पाठन भी बेहतर होगा। इसके अनुसार जीणोऱ्द्धार, मरम्मत, पुर्ननिर्माण, निर्माण व अवस्थापना सुविधाओं के लिए 95 फीसदी राशि शासन व पांच फीसदी प्रबंध तंत्र देगा। पहले चरण में 50 साल से पहले के स्थापित अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों में मरम्मत व आवश्यक अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें विद्यालय की छत, फर्श की मरम्मत, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, उनकी मरम्मत, निर्माण व मल्टीपरपज हाल का निर्माण शामिल है।

कार्य योजना के अनुसार प्रबंधन समिति पहले अपनी बैठक कर कार्यदायी संस्था, संबंधित संस्था या शासकीय निर्माण इकाई का चयन करेगी। शिक्षा निदेशक माध्यमिक चरणबद्ध तरीके से इसके लिए बजट जारी करेंगे। राष्ट्रीयकृत बैंक में डीआईओएस, वित्त एवं लेखाधिकारी व प्रबंधक के नाम से स्वतंत्र खाता खोला जाएगा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की चार स्तर पर थर्ड पार्टी जांच कराई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *