यूपी कॉलेज में बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी मंजीत चौहान के पिता उमेश कुमार चौहान ने मीडिया से कहा कि बेटे ने बुढ़ौती खराब कर दी। बड़ालालपुर चांदमारी निवासी पिता उमेश कुमार ने बताया कि सूर्य की हत्या का बेहद अफसोस है। रुंधे गले से कहा कि मंजीत से ऐसी घटना की उम्मीद नहीं थी। उसे प्रताड़ित किया जा रहा था लेकिन किसी की जान ले लेने जैसा जघन्य कृत्य नहीं करना चाहिए था।

 

120 से ज्यादा सोशल आईडी को पुलिस ने किया चिह्नित

यूपी कॉलेज में बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस सतर्कता बरत रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छात्रों के बीच वीडियो पोस्ट के जरिये आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। अफवाह भी फैलाई जा रही है। साइबर सेल की एक टीम इसकी निगरानी कर रही है। माहौल बिगाड़ने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। 

सोमवार की शाम कैंडल मार्च के दौरान इंस्टाग्राम साइट पर माहौल खराब करने वाले विपुल उपाध्याय को शिवपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार को शांति भंग की आशंका में विपुल को जेल भेज दिया गया। शिवपुर पुलिस के अनुसार 120 से ज्यादा फेसबुक, इंस्टाग्राम आईडी की पहचान की गई है। 

इसे भी पढ़ें; Chandauli News: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 14 गिरफ्तार; लाखों रुपये नकदी व भारी सामान बरामद

शिवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि दूसरे वांछित आरोपी अनुज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ में सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। इसमें साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। जातिगत टिप्पणियों से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें