राज्य ब्यूरो, लखनऊ। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पालिका (केंद्रीयित) प्रशासी सेवा के 47 अधिकारियों का स्थानांतरण शनिवार को किया गया। नगर विकास विभाग ने इन सभी के स्थानांतरण का आदेश जारी करते हुए नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया है।
संयुक्त नगर आयुक्त मुरादाबाद निशा मिश्रा को इसी पद पर लखनऊ, संयुक्त नगर आयुक्त वाराणसी कृष्ण चंद्र को नगर पालिका परिषद पडरौना (कुशीनगर) का अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सीतापुर को उप नगर आयुक्त आगरा, सहायक नगर आयुक्त गोरखपुर सुरेंद्र प्रताप को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ बृजेश कुमार को नगर पालिका परिषद रामपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद महोबा अवधेश कुमार को नगर पालिका परिषद ललितपुर (पूर्व में नगर निगम सहारनपुर के लिए किया गया इनका स्थानांतरण निरस्त किया गया है) तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अतरौली (आजमगढ़) संजय कुमार गौतम को नगर पालिका परिषद नवाबगंज (बाराबंकी) स्थानांतरित किया गया है।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ललितपुर दिनेश कुमार विश्वकर्मा को सहायक नगर आयुक्त सहारनपुर, अपर नगर आयुक्त गाजियाबाद अवनींद्र कुमार को इसी पद पर लखनऊ, अपर नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन अनिल कुमार को अलीगढ़, अपर नगर आयुक्त सहारनपुर मृत्युंजय को प्रयागराज, अपर नगर आयुक्त झांसी रोली गुप्ता को मुरादाबाद, अपर नगर आयुक्त अयोध्या सुमित कुमार को मथुरा-वृंदावन, अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद अजीत कुमार को अलीगढ़ ट्रांसफर किया गया है।
संयुक्त नगर आयुक्त शाहजहांपुर संगीता कुमारी को कानपुर, संयुक्त नगर आयुक्त प्रयागराज विकास सेन को शाहजहांपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नवाबगंज (बाराबंकी) संजय कुमार शुक्ला को संयुक्त नगर आयुक्त अयोध्या, संयुक्त नगर आयुक्त वाराणसी कृष्ण चंद्र को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पडरौना(कुशीनगर), संयुक्त नगर आयुक्त निशा मिश्रा को लखनऊ, संयुक्त नगर आयुक्त कानपुर संतोष कुमार यादव को बरेली, संयुक्त नगर आयुक्त बरेली मयंक यादव को मुरादाबाद तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रायबरेली को नगर पालिका परिषद लखीमपुर स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा उप नगर आयुक्त अलीगढ़ अमित कुमार सिंह को वाराणसी, उप नगर आयुक्त बरेली पूजा को लखनऊ, उप नगर आयुक्त आगरा सरिता सिंह को मथुरा-वृंदावन, उप नगर आयुक्त वाराणसी मनोज कुमार सिंह को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हाथरस, उप नगर आयुक्त लखनऊ रश्मि भारती को झांसी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पिलखुआ (हापुड़) इंद्रपाल सिंह को नगर पालिका परिषद मैनपुरी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लखीमपुर संजय कुमार को नगर पालिका परिषद सीतापुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल को नगर पालिका परिषद मंझनपुर (कौशांबी), ट्रांसफर किया गया है।
यह भी पढ़ें- हरदोई: समय पर वोटर ID पहुंचाने के लिए डाक विभाग की स्पेशल व्यवस्था, 8 दिन में बांटे 15218 कार्ड
वहीं, सहायक नगर आयुक्त अयोध्या सौरभ नाथ को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद खलीलाबाद (संतकबीरनगर), सहायक नगर आयुक्त झांसी गौरव कुमार को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बुलंदशहर, सहायक नगर आयुक्त लखनऊ शिल्पा कुमारी को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कन्नौज, सहायक नगर आयुक्त प्रयागराज नवनीत संखवार को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद महोबा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बुलंदशहर अश्वनी कुमार को सहायक नगर आयुक्त लखनऊ तथा सहायक नगर आयुक्त आगरा अशोक प्रिय गौतम को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बागपत के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
