10:53 AM, 18-Feb-2026
जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं जारी करने के मुद्दे पर सदन से बहिर्गमन किया
सपा विधायकों ने मंगलवार को विधानसभा में एसआईआर में गड़बड़ी और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं जारी करने के मुद्दे पर सदन से बहिर्गमन किया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि उनकी बातचीत में एसडीएम ने स्वीकार किया है कि उसे प्रमाणपत्र जारी करने से मना किया गया है।
10:41 AM, 18-Feb-2026
यूपी बजट सत्र: एसआईआर सहित कई मुद्दों पर हो सकता है हंगामा, सपा अध्यक्ष ने उठाए थे सवाल
यूपी विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। बुधवार को यूपी में हो रहे एसआईआर सहित कई मुद्दों विपक्षी दल उठा सकते हैं। इसके मंगलवार को सपा सदस्यों ने एसआईआर और जन्म प्रमाण पत्र के मुद्दे पर सदन से बर्हिगमन किया था। देखें, यूपी बजट सत्र से जुड़े सभी अपडेट्स
