यूपी बोर्ड की 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं को शासन द्वारा अंतिम रूप दिए जाने के साथ ही छात्र-छात्राओं को भी जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने शनिवार को छात्रों, अभिभावकों व अधिकारियों से ऑनलाइन यू-ट्यूब लाइव किया। इसमें उन्होंने परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी व सुझाव दिए।

छात्रों को उन्होंने सुझाव दिया कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहुंचे। क्योंकि देर से पहुंचने में बहुत सारी चीजें प्रभावित होती हैं और छात्र की एकाग्रता भी भंग होती है। अपर मुख्य सचिव ने सुझाव दिया कि छात्र पूरे पेपर को हल करने के लिए समय बांट लें। कठिन सवालों पर बहुत समय बर्बाद करने की जगह, उन्हें अंत के लिए छोड़ दें। उनको प्रश्नों को पहले हल करें जिनमें आप आश्वस्त हैं। महत्वपूर्ण बिंदुओं को बोल्ड या अंडरलाइन करें।

पार्थ सारथी ने छात्रों से कहा कि जहां जरूरी हो, पेंसिल से साफ डायग्राम या फ्लोचार्ट बनाएं। यह आपको नंबर लाने में मदद करेगा। दूसरे छात्रों से खुद की तुलना न करें। परीक्षा समाप्त होने के 10-15 मिनट पहले लिखना बंद कर दें और अपनी कॉपी के सभी आवश्यक कॉलम व चीजों को चेक कर लें। क्योंकि छोटी सी भी गलती या जानकारी का पूरा न होने, छात्रों के लिए नुकसान करता है। इससे पहले वे पिछले वर्षों के पेपर हल करके अपनी तैयारी को पुख्ता कर सकते हैं। ऑनलाइन सत्र में माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव भगवती सिंह भी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें