UP Board proposed list of Aligarh examination centers released

यूपी बोर्ड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी बोर्ड ने जिले में 140 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं। सुविधाविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने का आरोप शिक्षक नेताओं ने लगाया है। आपत्तियों, शिकायतों से संबंधित प्रत्यावेदन को प्राप्त करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर है। 

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित 2024 की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची निर्गत की गई है। अगर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण, छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक, संस्थाधिकारी के आपत्तियों, शिकायतों से संबंधित प्रत्यावेदन को प्राप्त करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर है। 

हाईस्कूल और इंटर के करीब एक लाख छह हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उधर, इंडियन एजुकेशन एसोसिएशन के संरक्षक नीरज शर्मा ने कहा कि जो परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, उनमें कई केंद्रों पर सुविधाओं का अभाव है। फर्नीचर और सीसीटीवी कैमरे की कमी है। एक विद्यालय जिसके विद्यार्थी पहली बार बोर्ड की परीक्षा देंगे, उसे भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। 

प्रस्तावित सेंटर लिस्ट देखने के लिए नीचे क्लिक करें-

सेंटर लिस्ट

प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची डीआईओएस कार्यालय की वेबसाइट, व्हाट्सएप ग्रुप और कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। सूची को लेकर किसी को भी आपत्ति है तो वह लिखित प्रत्यावेदन विद्यालय कोड सहित 29 नवंबर को डाक या ईमेल के जरिये कर सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्रत्यावेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।  -डॉ. सर्वदा नंद, डीआईओएस, अलीगढ़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *