यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इंटर संस्कृत के प्रश्न पत्र के संपन्न होने के साथ समाप्त हो गई। इस दाैरान जिले में कुल 9950 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं मंडल में नकल पर सख्ती के चलते 25126 ने परीक्षा छोड़ दी। पूरे मंडल में पांच नकलची पकड़े गए। परीक्षा सकुशल संपन्न होने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने सभी सचल दलों समेत परीक्षा से जुड़े सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बधाई दी है।

बृहस्पतिवार को जिले के 51 केंद्रों पर दूसरी पाली में इंटर संस्कृत की परीक्षा हुई। इससे पहले सुबह की पाली में हाईस्कूल कृषि और इंटर कंप्यूटर की परीक्षा हुई। संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि जिले में कुल 121922 विद्यार्थियों में हाईस्कूल में 4881 और इंटर में 5069 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि मथुरा में कुल 70169 के मुकाबले हाईस्कूल में 2303, इंटर में 2492, फीरोजाबाद में कुल 70845 के सापेक्ष हाईस्कूल में 3209, इंटर में 2412, मैनपुरी में कुल 59442 के सापेक्ष हाईस्कूल में 2390, इंटर में 2379 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंंने बताया कि 15 मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें एक केंद्र व्यवस्थापक, एक स्कूल प्रबंधक समेत दो छदम परीक्षार्थी शामिल हैं। इसके अलावा पांच केंद्र व्यवस्थापक बदले गए। 9 बाहय केंद्र व्यवस्थापक और 8 कक्ष निरीक्षकों को हटाया गया।

जेडी ने मीटिंग कर दी बधाई

संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने परीक्षा समाप्त होने पर अपने कार्यालय में सभी सचल दलों की मीटिंग कर सभी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि सभी को सम्मानित किया जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *