यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा के पहले दिन ही बरहन स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ लिया गया। वह अपने चचेरे भाई के स्थान पर हिंदी का पेपर देने आया था। मगर उड़न दस्ते ने प्रवेश पर लगे फोटो से पहचान नहीं होने पर पूछताछ की। वो सवालों के जवाब नहीं दे सका। बाद में सच उगल दिया। इस पर मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Trending Videos

बुधवार को शुरु हुई सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा थी। बरहन के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के गेट पर तलाशी के बाद सभी परीक्षार्थियों को कक्षाओं में भेज दिया गया था। कक्ष नंबर 20 में पेपर और कापी देने के बाद परीक्षा शुरु हो गई। तभी उड़न दस्ता पहुंच गया। कक्ष में बैठे सभी छात्रा के दस्तावेज चेक किए जाने लगे। एक छात्र के प्रवेश पत्र पर लगा फोटो अलग था। इस पर टीम को शक हो गया। इस पर उससे पूछताछ की। उसने पिता का नाम बता दिया। इस पर उससे मां का नाम पूछा। मगर वो गलत बताने लगा। इससे शक बढ़ गया। टीम ने उसे बाहर कर दिया। बाद में सख्ती से पूछने पर सब कुछ बता दिया।

बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के स्थान पर परीक्षा देने आया है। उसने पिछले साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। वर्तमान में बीए कर रहा है। उसके चाचा हादसे में घायल हो गए थे। इस कारण भाई पढ़ाई नहीं कर सका। उसने मदद मांगी थी। इसलिए परीक्षा देने आ गया था। कालेज की अध्यापिका मंजू सिंह और बेसिक शिक्षा परिषद के विनोद कुमार ड्यूटी पर मौजूद थे। दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त करने के बाद प्रधानाचार्य ने देर शाम आरोपी के खिलाफ थाना बरहन में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष बरहन आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि परीक्षा अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें