यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन में दूसरे दिन 2,141 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इससे मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग इन पर कार्रवाई करते हुए वेतन काटेगा। गैरहाजिर परीक्षकों की सूची तैयार की जा रही है।

बृहस्पतिवार को केंद्रों पर कुल 3,603 में से 1,462 परीक्षक ही पहुंचे। इस दाैरान हाईस्कूल की 13,721 और इंटर की 12,278 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच हो सकी। संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि केंद्रों से अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों की सूची तलब की गई है। बता दें कि राजकीय इंटर काॅलेज में 228 परीक्षक पहुंचे, यहां 6,197 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गईं। आरबीएस इंटर काॅलेज में 263 परीक्षक पहुंचे।

यहां 6,081 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई। नेशनल माॅडल स्कूल में 255 परीक्षक पहुंचे, यहां 2,554 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई। नगर निगम इंटर काॅलेज में 540 परीक्षक पहुंचे। यहां 7000 हजार उत्तरपुस्तिकाएं जांची गई। एमडी जैन इंटर काॅलेज में 203 परीक्षक पहुंचे यहां 6506 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई। जेडी ने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वेतन काटा जाएगा। उनके खिलाफ कर्तव्य उल्लंघन की प्रविष्टि भी बोर्ड को भेजी जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *