चुनाव आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में गणना फॉर्म भरकर जमा करने की अवधि समाप्त होने के बाद मतदाताओं के आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए हैं। सबसे ज्यादा वोट लखनऊ, गाजियाबाद, बलरामपुर, कानपुर नगर और मेरठ में कम हुए हैं।

Trending Videos

आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 30.05 प्रतिशत मतदाता लखनऊ में कम हुए हैं। गाजियाबाद में यह आंकड़ा 28.83 प्रतिशत, बलरामपुर में 25.98 प्रतिशत, कानपुर नगर में 25.50 प्रतिशत और मेरठ में 24.66 प्रतिशत है। प्रदेश में सूची से नाम कटने वाले मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 88 लाख 75 हजार 230 है। आयोग ने नाम कटने के कारण भी स्पष्ट कर दिए हैं।

यहां बता दें कि चुनाव आयोग नाम काटने के बाद कच्ची मतदाता सूची 31 दिसंबर को प्रकाशित करेगा। उसके बाद इन पर आपत्ति व दावे लिए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *