एटा में चारों शवों का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों की टीम ने किया। इसकी वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के दौरान की गई क्रूरता सामने आई। सभी के सिर और चेहरे ईंट से बुरी तरह कुचले गए थे। इस वजह से दिमाग की नसें फट गई थीं और चेहरे, गर्दन व सिर की कई हड्डियां टूट गई थीं।
पुलिस ने सोमवार की शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम हाउस पर चारों शव को पहुंचाया। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद करीब रात 11 बजे पोस्टमार्टम शुरू किए गए। यह प्रक्रिया मंगलवार सुबह 5 बजे तक पूरी हो पाई।
इस दौरान श्यामा देवी, रत्ना देवी और ज्योति के शव का पोस्टमार्टम डॉ. राजीव किशोर एवं डॉ. श्वेता राजपूत ने किया। वहीं, बुजुर्ग गंगा सिंह के शव का पोस्टमार्टम डॉ. उत्सव जैन और डॉ. राजीव किशोर की टीम ने किया।
Trending Videos
2 of 16
etah murder
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विसरा की कराई जाएगी जांच
मृतकों का विसरा सुरक्षित रखा गया है। इससे पता किया जाएगा कि कहीं हत्याकांड से पहले कोई नशीला पदार्थ तो मृतकों को नहीं खिलाया गया था।
3 of 16
घटना के बाद सदमे की हालत में बैठे कमल सिंह को पानी पिलाकर ढांढ़स बंधाते लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
29 मिनट पीछे था सीसीटीवी कैमरे का समय
पड़ोसी के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करने पर पुलिस ने पाया गया कि मृतक गंगा सिंह शाक्य के घर के गेट के सामने का पूरा क्षेत्र व घर के पीछे गली निकलने वाले गेट की सीढ़ियां सीसीटीवी कैमरे की जद में है। घर के मुख्य गेट के सामने के सीसीटीवी कैमरे का समय वास्तविक समय से लगभग 29 मिनट पीछे चाल रहा है। घर के पीछे का सीसीटीवी वास्तविक समय पर चल रहा है।
4 of 16
चार लोगों की हत्या के बाद नगला प्रेमी में उमड़ा लोगों का हुजूम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये भी पता चला
मृतका ज्योति के स्मार्टफोन की जांच में यह बात सामने आई कि वह दोपहर 1:20 बजे तक चैटिंग कर रही थी। लक्ष्मी ने छोटी बहन ज्योति को दोपहर 1:10 बजे कॉल कर पिता के बारे में पूछा तो उसने बताया कि खाना खाने आए हैं।
5 of 16
4 लोगों की हत्या के बाद नगला प्रेमी में उमड़ा लोगों का हुजूम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक साथ जलीं चार चिताएं, मासूम देवांश ने दी मुखाग्नि
एटा के मालगोदाम रोड पर मंगलवार को एक साथ एक ही परिवार के चार लोगों की चिता देख लोगों की आंखें नम हो गईं। 12 वर्षीय देवांश ने रोते-रोते दादा-दादी और मां व बहन के शव को मुखाग्नि दी। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ ही कई थानों का पुलिसबल भी मौजूद रहा।