कासगंज के अमांपुर में एक परिवार के पांच लोगों की मौत के कारणों की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गई है। दो चिकित्सकों के पैनल ने सभी पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। 

रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों की मौत जहर से हुई है जबकि पत्नी की मौत गले पर धारदार हथियार के वार से हुई। बच्चों को किसी खाद्य पदार्थ के साथ जहर का सेवन कराया गया। पोस्टमार्टम टीम ने बच्चों का बिसरा सुरक्षित रखा है, जिसकी जांच होगी।

 




Trending Videos

three children and wife Murder then suicide in Kasganj poisoned children in food also slit wife throat

दंपती का किया अंतिम संस्कार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


घटनास्थल से प्रथम दृष्टया जो घटनाक्रम सामने आ रहा था, उसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी हुई है। बेटे की बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान सत्यवीर ने बच्चों को किसी खाद्य पदार्थ के साथ जहर का सेवन करा दिया जो उनकी मौत का कारण बना। पोस्टमार्टम में खाना भी शरीर में पाया गया। 

 


three children and wife Murder then suicide in Kasganj poisoned children in food also slit wife throat

पांच मौतों से गमगीन परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


केवल बच्चों का बिसरा ही सुरक्षित रखा

वहीं, पत्नी की मौत गले पर धारदार हथियार के वार से हुई है। उच्चस्तरीय जांच के लिए केवल बच्चों का बिसरा ही सुरक्षित रखा गया है, जिसकी जांच के पश्चात अन्य जानकारी भी सामने आएगी। सत्यवीर ने पत्नी और बच्चों की जान लेने के बाद खुद फंदे पर लटककर जीवन समाप्त कर लिया।


three children and wife Murder then suicide in Kasganj poisoned children in food also slit wife throat

परिवार की मौत के बाद विलाप करते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


तीव्र दुर्गंध वाला था जहर, खरपतवारनाशक का खाली डिब्बा मिला

फॉरेंसिक टीम को सत्यवीर के कमरे से खरपतवारनाशक का खाली डिब्बा और खून के निशान वाला चाकू भी मिला है। सत्यवीर ने बच्चों और पत्नी को खाने में जो जहर मिलाया, उसकी तीव्र दुर्गंध है। खरपतवारनाशक के तीन दिन पुराने खाली डिब्बे में दुर्गंध बनी हुई थी। 

 


three children and wife Murder then suicide in Kasganj poisoned children in food also slit wife throat

परिवार की मौत के बाद विलाप करते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


फॉरेंसिक टीम ने तीन घंटे तक काफी गहनता से जांच पड़ताल की, लेकिन उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला जिससे घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस अधिकारियों की नजर भी फॉरेंसिक टीम के विश्लेषणों पर है जिससे सटीक वजह सामने आ सके।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *