यूपी के संभल में 9 साल की मासूम बालिका को कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला। बालिका हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पौटा में रविवार की शाम सवा पांच बजे के करीब खेत से लौट रही थी। श्मशान घाट के निकट रास्ते में कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया।

 


Dogs maul 9-year-old girl to death flee with her arms and legs

मृतक रिया
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


यूपी के संभल जिला स्थित गांव पौटा निवासी बंटी की नौ वर्षीय बेटी रिया गौतम को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंचकर मार डाला। यह घटना उस समय हुई जब वह खेत से घर लौट रही थी। रिया के तहेरे भाई तरुण कुमार ने बताया कि शाम करीब पांच बजे रिया की मां ममता और दादी मुन्नी खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। उनके साथ रिया भी चली गई। मां और दादी पशुओं के लिए चारा काटने में लगी रहीं लेकिन रिया घर आने के लिए अकेली ही चल पड़ी। रास्ते में श्मशान घाट के निकट आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसे खींचकर गेहूं के खेत में ले गए। गांव वाले और परिजन जब तक दौड़कर पहुंचे, कुत्तों ने रिया को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। 

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *