कासगंज के गंजडुंडवारा में थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला जैली में बृहस्पतिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नरदोली-बहोरा मार्ग पर करीब छह बजे ट्रैक्टर का बंपर अचानक टूट जाने से ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


Trending Videos



जानकारी के अनुसार नगला जैली निवासी ग्रामीण गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम बरा जलालपुर में एक रिश्तेदार सुकटी देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने गए थे। लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना में 60 वर्षीय महाराज सिंह पुत्र प्यारे लाल, 50 वर्षीय मुकेश पुत्र तेजराम और राजेंद्र पुत्र पातीराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें