Azam Khan refuses to meet UP Congress chief Ajay Rai in Sitapur.

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय व सपा नेता आजम खां।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीतापुर जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिलने से इनकार कर दिया है। अजय राय गुरुवार को उनसे मुलाकात करने आ रहे थे। इसके लिए वह लखनऊ से निकल चुके हैं। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक कयास लगाए जा रहे थे।

ऐसा माना जा रहा था कि मुस्लिम वोट बैंक को साधने में कांग्रेस इस मुलाकात से असर डाल सकती है। जेल के सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आजम खां ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। जैसे ही यह खबर जेल से बाहर आई कांग्रेस पदाधिकारियों में खलबली मच गई।

ये भी पढ़ें – विजयदशमी भी बीत गई, राजतिलक का इंतजार बरकरार, मंत्रिमंडल विस्तार की आस में कई दिग्गज निराश

ये भी पढ़ें – कंगना रनौत बोलीं, वेटिकन सिटी की तर्ज पर सबसे बड़ा तीर्थ बनेगी अयोध्या

जेल प्रशासन के मुताबिक नियमानुसार सप्ताह में सिर्फ एक मुलाकात कराने का नियम है। बुधवार को आजम के बेटे अदीब ने मुलाकात कर ली है। अब अगली मुलाकात अगले सप्ताह ही सम्भव है। वहीं, जेल के सूत्रों के मुताबिक आजम ने जेल के अधिकारियों से कहा है कि वह किसी भी राजनेता से नहीं मिलना चाहते हैं। वह सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों से मिलना चाहते हैं। उन्होंने किसी अन्य नेता से मिलने को लेकर मना कर दिया है।

कांग्रेस के पदाधिकारियों में चर्चा रही कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस दुःख की घड़ी में आजम खां से मिलने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के जिन नेताओं को प्रताड़ित कर रही है। कांग्रेस उनके लिए आवाज उठा रही है।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा- आजम संग हो रहा आम कैदियों जैसा सुलूक

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि आजम खां ने अजय राय से मिलने मना किया है। आजम खां के साथ आम कैदी जैसा सुलूक किया जा रहा है। जेल मैन्युल के मुताबिक सप्ताह में सिर्फ एक मुलाकात कराई जा सकती है। वह मुलाकात इस सप्ताह हो गई है। यह भी इंकार की एक वजह हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *