राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रदेश में छह स्थानों पर पदयात्रा करने का कार्यक्रम बनाया है, जिसमें पश्चिम क्षेत्र के गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच नवंबर को पदयात्रा करेंगे।

चार नवंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य काशी क्षेत्र के प्रयागराज में, जबकि कानपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि बनेंगे। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। तीन नवंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अवध क्षेत्र के लखनऊ में, जबकि ब्रज क्षेत्र के बरेली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पदयात्रा पर निकलेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथ में स्लोगनल बैनर लेकर निकलेंगे। प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, अध्यक्ष पंकज चौधरी व संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठककर कार्यक्रम की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर गायब, एंबुलेंस चालक ने मरीज को लगाई ड्रिप; वीडियो वायरल

उन्हें कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने के लिए नियमित मानीटरिंग व बैठक करने के लिए कहा। कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव में भी पदयात्रा की रूपरेखा रखी गई थी।



Source link