चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक के 5 निर्वाचन क्षेत्रों लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ व इलाहाबाद-झांसी और खंड शिक्षक के 6 निर्वाचन क्षेत्रों लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद व गोरखपुर- फैजाबाद की मतदाता सूचियों को नए सिरे से तैयार किए जाने को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। फाइनल मतदाता सूचियों का प्रकाशन 6 जनवरी को होगा।

Trending Videos



मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अंतर्गत पांडुलिपियों की तैयारी और मुद्रण 27 नवंबर तक पूरा किया जाएगा। मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट का प्रकाशन 2 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया 2 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलेगी। इनका निस्तारण 30 दिसंबर तक पूरा कर अनुपूरक सूची जारी कर दी जाएगी। अंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी को प्रकाशित होंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *