प्रदेश में शुरू की गई बिजली बिल राहत योजना में अब तक 23 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। इनसे अब तक 2235 करोड़ का राजस्व मिला है। यह जानकारी पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने दी। वह सोमवार को विभागीय समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने निर्देश दिया कि योजना का और अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। नेवर पेड, लॉग अनपेड उपभोक्ता तथा चोरी के मामलों के लिये यह बहुत अच्छी योजना आयी है। सभी वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि अपने अपने क्षेत्रों में योजना के पात्र उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराकर बकाया जमा कराएं। 

जिला प्रशासन से सम्पर्क कर सभी विभागों का सहयोग लेकर एक-एक उपभोक्ता तक योजना को पहुंचाएं। मीटर रीडर, फीडर मैनेजर, पाम्पलेट, न्यूज पेपर, वाट्सएप मैसेज, कॉलर ट्यून, सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया आदि का प्रयोग करके व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें