उरई में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। हाईस्कूल की पहली पाली में बंगला विषय की परीक्षा आर्य कन्या इंटर कॉलेज केंद्र पर आयोजित हुई। इसमें केवल एक परीक्षार्थी दिनेश कुमार शामिल हुए। खास बात यह रही कि दिनेश कुमार ने हाईस्कूल की परीक्षा 15वीं बार दी है।
दिनेश कुमार इससे पहले 14 बार अलग-अलग विषयों से हाईस्कूल की परीक्षा दे चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1999 में छह विषयों के साथ पहली बार हाईस्कूल उत्तीर्ण किया था। इसके बाद से वह लगातार अतिरिक्त विषयों की परीक्षा देते आ रहे हैं। उर्दू, संस्कृत, पाली और गुजराती जैसे विषयों में भी वह हाईस्कूल उत्तीर्ण कर चुके हैं।
