Gyandev Maharaj said India world leader and will remain so in future also in inauguration of Swarveda Mahamand

वाराणसी में पीएम-सीएम व संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज ने कहा कि आज का यह क्षण ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री मोदी के हाथों स्वर्वेद महामंदिर के प्रथम चरण का लोकार्पण हुआ। साथ ही द्वितीय चरण के कार्यों की शुरूआत हुई। उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं, जो उत्तर प्रदेश को हर दृष्टि से विकसित करने के लिए निरंतर संकल्प-सेवारत हैं। योगी ही उपयोगी हैं।

विहंगम योग के मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत प्रवर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके अंदर इच्छा और संकल्प की अद्भुत शक्ति है। पीएम भारत मां के ही सपूत हैं, राष्ट्र-सेवा में न्योछावर हैं। समर्पित हैं। 

सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव महाराज ने कहा, आज विहंगम योग के 100वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस शताब्दी समारंभ महोत्सव के मंच पर विश्व के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत अभिनंदन करते हुए मुझे अपार हर्ष हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें