मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। प्रभारी मंत्री डा० Somendra Tomar ने  डी०ए०वी० इंटर कालेज में आयोजित दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ करते हुए कहा कि योग मन मस्तिष्क को संतुलित रखता है और स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन हमें योग करना चाहिए। उन्होने कहा कि योग निरोग रखता है और मन मस्तिष्क को संतुलित रखता है और इंद्रियों को नियंत्रित करता है।

उन्होने कहा कि पूरे विश्व में योग किया जाता है। उन्हेने कहा कि योग के द्वारा हम बहुत से रोगो पर नियंत्रण करते है। उन्होने कहा कि स्वयं योग करे और अपने परिजनों एव आस पास के लोगो को भी योग के प्रति प्रेरित करे। उन्होने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण में योग एक अचूक मंत्र है। उन्होने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा रही है और ऋषि मुनियो के द्वारा भी योग की शिक्षा दी जाती थी और प्राचीन ग्रथों में भी योग के महत्व के बारे में उल्लेख है। आज के समय में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए तथा तनावमुक्त रहने के लिए योग को महत्वपूर्ण मानते हुए लोगो ने इसे अपनाया है।

मा० प्रभारी मंत्री Dr. Somendra Toma ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। उन्होने कहा कि योग हमारे जीवन को ऊर्जावान बनाये रखने के लिए अचूक मंत्र है। उन्होने कहा कि योग से शरीर के अन्दर एक नयी स्फूर्ति का संचार होता है और हमारा शरीर निरोगी रहता है। उन्होने कहा कि योग से हम आज के परिवेश में अपने जीवन को सुखी बना सकते है और इस प्रदूषित वातावरण में योग के द्वारा अनेको बीमारियो से निजात पा सकते है।

कहा कि योग केवल रोगो से छूटकारा पाने का साधन ही नही बल्कि स्वस्थ रहने की गारण्टी भी है। उन्होने कहा कि  योग शरीर,मन व आत्मा को संतुलन में रखता है और निरोग रखता है। उन्हेने कहा कि शरीर को स्वस्थ व दीर्घायु रखने के लिए नित्य योग करे। उन्हेने कहा कि अनियमित जीवन शैली जनित रोगो में योग के विभिन्न आसन कर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्हेने कहा कि सभी संकल्प ले प्रतिदिन येग करेगे और अपने परिजनों को भी करायेगे।

मण्डलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं तथा परिवार के साथ योग अपनाना चाहिए। उन्होने कहा कि योग एक आध्यात्मिक ज्ञान है साथ ही यह इद्रियों, शरीर एवं मस्तिष्क पर नियंत्रण रखने की कला भी है। उन्होने कहा कि योग आंतरिक शक्तियों में समन्वय करता है और एकाग्रता बढाता है और आत्मिक शक्ति को जाग्रत करता है। उन्होने कहा कि यह एक ऐसा अनमोल खजाना है जिसका सभी को लाभ उठाना चाहिए।

उन्होने कहा कि स्वस्थ और खुशहाल जिन्दगी को जीने के लिए आज पूरी दुनिया ने योग के पथ का अनुसरण किया है। उन्होने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बाद से बडी संख्या में लोगो ने इसे अपनाया और इसका लाभ उठाया है।  इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री डा० सोमेन्द्र तोमर, वरिष्ठ अधिकारियों,आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि एवं सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को मोमेन्टों एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि०ध्रा० गजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकाश कश्यप, एसडीएम, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, अभिषेक चौधरी, अचिंत मित्तल, सहित बडी संख्या में समाजसेवी संस्थाओं, जिलास्तरीय अधिकारियों तथा जनपद के गणमान्य नागरिकों तथा स्कूल/कॉलेज के छात्र/छात्राआें ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के आसन की विभिन्न क्रियायें की।

कार्यक्रम में पंतजलि योगपीठ की श्रीमती प्रभा नगाईच व प्रविन्द्र बालियान, एवं आर्ट आफ लिविंग से डा० सोनिया लूथरा द्वारा योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के अन्त में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एंव यूनानी अधिकारी डा० इसमपाल द्वारा जिला प्रशासन एवं अन्य सभी सहयोगी संस्थाओं व विभागों का आभार व्यक्त किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें