वृंदावन में रंगभरनी एकादशी पर सुबह से परिक्रमार्थियों को रैला परिक्रमा मार्ग पर नजर आया। जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। परिक्रमा मार्ग को नो व्हीकल जोन बनाया गया था। वॉच टॉवरों पर खड़ी पुलिस लोगों को माइक से दिशा निर्देश दे रही थी। किसी प्रकार से कोई बखेड़ा न खड़ा हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा था।

Trending Videos



रंगभरनी एकादशी ने वृंदावन में रंगीली होली का आगाज हो जाता है। आज ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में विशेष उत्सव मनाया जाता है। जहां एक ओर सेवायत श्रद्धालुओं पर रंग बरसाते हैं तो वहीं ठाकुर जी को 36 प्रकार के व्यंजनों को भोग लगाया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *