आगरा के किरावली में सोमवार सुबह गांव गोपाऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रोला ने पांच वर्षीय मासूम उन्नति की जान ले ली। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने किरावली-रामभा मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब रायभा की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रोला ने गोपाऊ गांव के पास सड़क पार कर रही पांच वर्षीय उन्नति को रौंद दिया। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया।  इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने किरावली-रामभा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और बैरियर लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने मृतक बच्ची के परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी किरावली, दिव्या सिंह और एसीपी अछनेरा, शैलेंद्र कुमार सिंह, भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम लगा रहे ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। 

मृतक बच्ची के पिता पुष्पेन्द्र सिंह, जयपुर में एक प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी बीमार मां सावित्री देवी को देखने अस्पताल आए हुए थे। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें उन्नति बड़ी थी और दूसरी बेटी पूर्वी मात्र दो वर्ष की है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *