आगरा के थाना सदर मधुनगर के फूलबाग स्थित एक घर में मंगलवार सुबह पौने आठ बजे खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाते समय सिलेंडर में से गैस लीक होने के चलते आग लग गई। आग लगने से 60 वर्षीय महिला शिव देवी पत्नी योगेंद्र सिंह नौहवार चपेट में आ गई। ज्यादा जलने की वजह से महिला की मौत हो गई।