रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव सामने आया है। कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर जो पसीना बहाया, ये जीत उस वजह से हासिल हुई। यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव में भी बिहार जैसा प्रदर्शन दोहराएंगे।

वह शनिवार को कैंट स्थित संस्कृत विद्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दूसरी पार्टियों की तरह जाति, पंथ और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करती। हम देश की सुरक्षा, गौरव, संस्कृति और विकास कार्यों के लिए राजनीति करते हैं। बिहार की जनता ने देखा कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार नहीं है, इसलिए जनता ने फिर से बिहार की सत्ता भाजपा को सौंप दी। रक्षा मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है, जनता ने इसे देखा है।

प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार खत्म किया

रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में सुधार के लिए जो सहायता दी जाती थी, वह अंतिम व्यक्ति तक यथावत नहीं पहुंच पाती थी, क्योंकि भ्रष्टाचार नाम का दीमक उसे खा जाता था। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तय किया कि भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे और आज वह करके दिखाया। आज सहायता राशि सीधे जरूरतमंदों के खातों में पूरी की पूरी पहुंच रही है। यूपीआई से लेनदेन बढ़ने से भी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिली।

भारत की मिसाइल और हथियार खरीदने की होड़

राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में बनी मिसाइलें और हथियारों को खरीदने के लिए पूरी दुनिया में होड़ लगी है। जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर में करिश्मा किया, वह हमारे लखनऊ में बनी है। ये लखनऊवासियों के लिए गर्व की बात है।

जीएसटी के गिनाए फायदे, विकास कार्यों की चर्चा

संवाद के दौरान रक्षा मंत्री ने जीएसटी में किए गए बदलाव के बारे में पूछा। इस पर चेतन अग्रवाल ने बताया कि दरों में हुए बदलाव से व्यापार में बढ़ोतरी हुई है। नीलू त्रिवेदी ने जीएसटी में और अधिक सरलीकरण पैटर्न लागू करने की मांग की। इस पर रक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया। चंद्र कुमार वाल्मीकि ने सांसद निधि से बनाए गए वाल्मीकि चौक के लिए रक्षामंत्री का आभार जताया। कृष्ण कुमार गुप्ता ने छावनी में जन औषधि केंद्र, योग केंद्र बनाने के लिए भी धन्यवाद दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें