कानपुर में सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी की ओर से आयोजित पीडीए होली और ईद मिलन समारोह में विधानसभा के आने वाले चुनाव की रणभेरी बजी। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सब लोग संघर्ष के लिए तैयार रहें। अगर भाजपा की सरकार फिर बनी, तो ये नफरत को और बढ़ा देंगे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव समेत सभी वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव की ही बात की।


Trending Videos


इसके साथ ही हाथ उठाकर लोगों को चुनावी तैयारी के लिए संकल्प दिलाया। होली और ईद मिलन का आयोजन सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैदान पर किया गया। इसमें इंडिया गठबंधन के भी नेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के उत्पीड़न का जिक्र करके अपनी बात शुरू की। नेता प्रतिपक्ष पांडेय ने कहा कि आने वाला समय समाजवादियों का है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें