प्रभु श्रीराम अपने भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के साथ पिता दशरथ (संतोष शर्मा) के आवास पर बृहस्पतिवार को पहुंचे। वहां पुष्प वर्षा और ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। चारों भाइयों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। संगीत उत्सव में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और हाथों में मेहंदी लगवाई।
