आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में हुए गोली कांड में रंगबाज राज चौहान की हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद वो जान बचाने के लिए दौड़ा। इस दौरान उसको चार गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के मामले में मृतक के चाचा ने केस दर्ज कराया है। 


Gangster Shot Dead in Agra Guest House Uncle Files FIR Suspicion on Companions

राज चौहान हत्याकांड
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


आगरा के ट्रांस यमुना थाना के टेढ़ी बगिया जलेसर रोड पर स्थित एसएन स्टे गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात क्षेत्रीय रंगबाज राज चौहान की साथ आए युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। देर रात मृतक के चाचा हाथरस निवासी नरेश चौहान की तहरीर पर अज्ञात युवकों पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। आरोपियों की तलाश में देर रात से दबिशें दी जा रही हैं।

Trending Videos



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें