मैनपुरी लोकसभा के सैफई स्थित अभिनव विद्यालय के बूथ पर सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने सुबह लगभग साढ़े सात बजे किया मतदान। मतदान करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि हिटलर की तरह तानाशाही की ओर भाजपा बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा वालों ने नया संविधान बना भी लिया है। बस उसे लागू करने के लिए ही उन्हें 400 पार सीटें चाहिए है। ये भाजपा के नेता भी कह रहे है। उन्होंने दावा किया कि सपा प्रत्याशी डिंपल यादव पांच लाख वोट से जीतने वाली हैं। इस बार जनता भाजपा को आइना दिखाएगी।