संवाद न्यूज एजेंसी,मिलक
Published by: विमल शर्मा

Updated Sun, 23 Nov 2025 12:43 PM IST

रामपुर जिले में सड़क हादसे में युवक और उसके पांच माह के बेटे की जान चली गई। इस घटना की उसकी पत्नी घायल है। दो शवों को देखकर ग्रामीणों की चीख निकल गई। पुलिस मामले की जांच कर ही है। 


Rampur: Father and five-month-old son died in the accident, wife is in critical condition

सड़क हादसे में संजय और राहुल की जान गई
– फोटो : संवाद



विस्तार


सड़क हादसे में बाइक पर बैठे पति-पत्नी और उनके पांच वर्षीय मासूम बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद तीनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने पिता और मासूम पुत्र को मृत घोषित कर दिया। घायल पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos

हादसा शनिवार की रात आठ बजे बिलासपुर मार्ग स्थित खमरिया के समीप हुआ। थाना पटवाई के रजौड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय संजय कश्यप रुद्रपुर में किसी फैक्टरी में काम करते थे। रुद्रपुर में वह पत्नी बबीता और पांच माह के नवजात पुत्र राहुल के साथ किराये के मकान में रहते थे। शनिवार को पत्नी और पुत्र के साथ बाइक से अपने गांव एक शादी समारोह में शामिल होने वापस आ रहे थे।

बिलासपुर मार्ग पर खमरिया के समीप चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता और नवजात पुत्र की मौके पर मौत हो गई। पत्नी घायल हो गईं। रहागीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से मृतकों के शव और घायल महिला को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने पिता पुत्र की मौत की पुष्टि की।  कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें