VIDEO : राम दरबार के दर्शन के लिए होगी पास की व्यवस्था, 800 श्रद्धालु रोज कर सकेंगे दर्शन

अयोध्या में राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना होनी है। मई माह के शुरुआती 15 दिन के अंदर शुभ मुहूर्त में राम दरबार स्थापित हो जाएगा। राम दरबार के दर्शन के लिए पास की व्यवस्था होगी। एक घंटे में 50 लोगों को राम दरबार में दर्शन का पास जारी किया जाएगा। लगभग 800 लोग राम दरबार का प्रतिदिन दर्शन कर सकेंगे।

अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में 20 गैलरी का निर्माण शुरू हो गया है। भगवान के प्रसंग पर होने वाले प्रसारण में गैलरी की स्क्रिप्ट पर समीक्षा हुई है। राम मंदिर में चलने वाले सभी कार्य दिसंबर 2025 तक पूरे हो जाएंगे। ऑडिटोरियम का काम 2025 के बाद पूरा होगा। बैठक में रामलला के सूर्य तिलक को लेकर भी चर्चा हुई है। रामनवमी पर भगवान सूर्य स्थायी तौर पर रामलला का सूर्य तिलक करेंगे। आगामी 20 वर्षों तक भगवान रामलला का राम जन्मोत्सव पर भगवान सूर्य तिलक करेंगे। तिलक का कार्यक्रम देश और विदेश में लाइव प्रसारित किया जाएगा। राम मंदिर के चारों द्वार का काम शुरु हो गया है। रामनवमी के मौके पर चंपत राय द्वार के नाम की घोषणा कर सकते हैं। राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों के नाम पर राम मंदिर के चारों द्वार का नाम होगा। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि अप्रैल के अंत में कैनोपी बनाई जा सकेगी। आवश्यकता पड़ने पर रामनवमी के समय कैनोपी और मैट का अस्थाई तौर पर राम मंदिर ट्रस्ट व्यवस्था करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *