राजधानी लखनऊ में इंदिरानगर इलाके में बृहस्पतिवार रात पांच वर्ष की बच्ची को खिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर इंदिरानगर पावर हाउस निवासी सुनील ने दुष्कर्म किया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित व आरोपी दोनों बिहार के रहने वाले हैं। आरोपी सुनील बच्ची के पिता का दोस्त है और दोनों साथ में शटरिंग का काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे के आसपास आरोपी सुनील बच्ची के घर पहुंचा। उसने बच्ची के पिता के साथ शराब पी। इसके बाद वह बच्ची को खिलाने के बहाने से साथ ले गया। 

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

आरोपी ने घर से कुछ दूर सुनसान जगह पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। फिर वहां से भाग गया। खून से लथपथ बच्ची रोते हुए घर पहुंची। परिजनों को आरोपी सुनील की गलत हरकत के बारे में बताया। इसके बाद परिजन बच्ची को साथ लेकर इंदिरानगर थाने पहुंचे। पुलिस ने फौरन बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। मां की तहरीर पर आरोपी सुनील के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

सात घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के बाद आरोपी सुनील घर छोड़कर भाग गया था। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो आरोपी की पत्नी मिली। पुलिस ने सुनील के बारे में पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता सकी। सुनील मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करता है। ऐसे में सर्विलांस का हथियार बेकार था। पुलिस ने बच्ची के पिता को साथ लिया और सुनील की तलाश शुरू की। शिकायत दर्ज होने के सात घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी सुनील को सेक्टर-14 के पास से गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *