काकोरी के मोहान रोड स्थित इब्राहिम गंज गांव निवासी मनोज रावत की पत्नी शालिनी रावत ने रोटी में जहर देकर सास शांति देवी 65 की हत्या कर दी। पूछताछ में शांति ने बताया कि उसका एक रिश्तेदार युवक करन से प्रेम प्रसंग है। करन के कहने पर ही उसने सास को जहरीला पदार्थ खिलाया था।

डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के मुताबिक घटना पांच अप्रैल की है। छह अप्रैल को शांति देवी की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने शव को दफना दिया था। डीएम से अनुमति लेकर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। 

मनोज रावत ने बताया कि शालिनी (30) का बीते दो माह से ईरान से लौटकर सगे भांजे करन (25) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच अप्रैल की रात शालिनी ने मां को रोटी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद शांति देवी की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। छह अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद आनन-फानन गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें