आगरा के रूनकता में शनिवार को यमुना नदी के रेणुका घाट में माता की मूर्तियां विसर्जित की गईं। इस दौरान घाट पर भारी भीड़ रही। इस घाट पर करीब 300 मूर्तियां विसर्जित की गईं। मूर्तियों के विसर्जन के लिए कुंड नहीं बनाए गए थे। इसलिए यमुना नदी में मूर्तियों का विसर्जन कराया गया।
