Last Updated:
Indian Railways ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया RailOne App लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए यात्रियों को टिकट बुकिंग से लेकर पीएनआर स्टेटस, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग और खाना ऑर्डर करने जैसी कई सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी. रेलवे का कहना है कि यह ऐप यात्रियों को तेज, आसान और बेहतर डिजिटल यात्रा अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है.
मुरादाबाद. भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसका नाम रेलवन ऐप है. इस ऐप के जरिए यात्रियों को एक ही जगह पर कई महत्वपूर्ण रेलवे सेवाएं मिल सकेंगी. इसमें रिजर्व और अनरिजर्व टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, पीएनआर स्टेटस और ट्रेन में खाना ऑर्डर करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं. रेलवे का उद्देश्य इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को बेहतर और आसान डिजिटल अनुभव देना है, ताकि उनकी यात्रा पहले से ज्यादा सुविधाजनक हो सके.
ऐप में मिलेंगी कई जरूरी सुविधाएं
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि काफी समय से खासकर युवा यात्रियों की ओर से मोबाइल टिकटिंग सुविधा की मांग की जा रही थी. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रेलवन ऐप लॉन्च किया है. उन्होंने बताया कि यह एक अंब्रेला ऐप है, जिसमें यात्रियों को कई सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाती हैं. इसके जरिए यात्री रिजर्व्ड और अनरिजर्व्ड टिकट बुकिंग, पीएनआर स्टेटस चेक करना, ट्रेन की लाइव जानकारी देखना और यात्रा के दौरान खाने का ऑर्डर देना जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. रेलवे की ओर से फिलहाल अनरिजर्व्ड टिकट बुकिंग पर 3 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त लाभ मिल रहा है.
लाइन में लगने से मिलेगा छुटकारा
रेलवन ऐप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यात्री अब मोबाइल से ही आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं. इससे उन्हें स्टेशन पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यात्री अपने फोन से ही टिकट बुकिंग, पीएनआर स्टेटस चेक करने, ट्रेन की जानकारी देखने और खाने का ऑर्डर देने जैसी सभी सुविधाएं इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे यात्रा की योजना बनाना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ऐप यात्रियों को तेज, सरल और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यात्री इसे डाउनलोड करके खुद इसका अनुभव ले सकते हैं.
About the Author

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें
