family members create ruckus after seeing girl with youth from non community at restaurant in Mainpuri

प्यार, सांकेतिक
– फोटो : pixabay

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती गैर समुदाय के युवक के साथ रेस्टोरेंट पर मौजूद थी। जानकारी होने पर परिजन व मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। यहां रातभर हंगामा चला। दोनों पक्ष के बीच पंचायत चलती रही। शनिवार की सुबह पुलिस ने दो युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की है। यहां की निवासी युवती शुक्रवार की शाम एक गैर समुदाय के युवक के साथ एक रेस्टोरेंट में बैठी थी। किसी ने इस बात की खबर परिजन को दे दी। जानकारी होने के बाद परिजन व समाज के लोग मौके पर पहुंच गए। वहां हंगामा होने लगा तो सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। लोगों को शांत कर युवक-युवती को कोतवाली लाया गया। 

यह भी पढ़ेंः- दो बेटियों के बाप को महिला सिपाही से हुआ प्यार: साथ जीने मरने की खाईं कसमें…फिर उठाया हैरान करने वाला कदम

दोनों पक्ष के लोग आ गए और कार्रवाई की मांग की जाने लगी। उधर लड़की की ओर से कोई कार्रवाई करने से मना किया गया। इस दौरान रात को मामले में विवाद की स्थिति बनता देख एक और युवक को हिरासत में ले लिया गया। रात भर कोतवाली में दोनों पक्ष के लोगों के बीच पंचायत चलती रही। 

यह भी पढ़ेंः- डीएम के तेवर सख्त: तीन सीएचओ पर गिरी गाज, सेवाएं समाप्त करने के निर्देश; प्रसव की कमी पर आशा-एएनएम को फटकार

शनिवार की सुबह पुलिस ने मोहल्ला छपट्टी निवासी अरशर और अजीम के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह ने बताया कि युवती की ओर से कोई कार्रवाई करने से मना किया गया। दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें