आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव लड़ऊआपुरा में ट्रैक्टर पर खड़ा युवक पैर फिसलने से रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौत हो गई। युवक के शव का गमगीन परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया।

मनीष उर्फ गोली (18) निवासी गांव लड़ऊआपुरा थाना बसई अरेला शनिवार को ट्रैक्टर से रोटावेटर से खेत की जुताई करने गया था। तभी ट्रैक्टर पर खड़े युवक का पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। कतरने से मौके पर मौत हो गई। मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई और ना ही शव का कोई पोस्टमार्टम कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *